HDFC bank History

एचडीएफसी बैंक भारत का एक प्रमुख बैंक है। मुंबई, भारत में इसकी स्थापना अगस्त 1994 में की गयी थी।[1] एचडीएफसी बैंक ने जनवरी 1995 में एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के रूप में कार्य शुरू किया। मोबाइल बैंकिंग भी हिंदी में उपलब्ध है।[5] इसके शाखाओं की अधिकतम संख्या मुंबई और नई दिल्ली में हैं।[6]

earn money freelancing online hindi

earn money freelancing online hindi

टाईम्स बैंक का अधिग्रहण[संपादित करें]

26 फ़रवरी 2000 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक तथा टाईम्स समूह/बेनेट कोलमैन एण्ड कं० द्वारा संचालित टाईम्स बैंक के विलय को स्वीकृति दे दी। विलय योजना के अनुसार टाईम्स बैंक के शेयरधारकों को 5.75 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक का एक शेयर मिला। नई पीढ़ी के किन्हीं निजी बैंको में होने वाला का यह पहला विलय था।[7]

सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब का अधिग्रहण[संपादित करें]

23 मई 2008 को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एचडीएफसी बैंक तथा सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब (सीबीओपी) के विलय को मंज़ूरी दे दी। निवेशकों को सीबीओपी के २९ शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक का एक शेयर मिला।[7]

नेटवर्क[संपादित करें]

दिसंबर २०१३ तक इस बैंक की 2,104 शहरों में कुल 3,336 शाखाएँ तथा 11,473 एटीएम कार्यरत थीं।[8]

उपलब्धियाँ[संपादित करें]

रक्तदान का विश्व रिकॉर्ड[संपादित करें]

एचडीएफसी बैंक ने 6 दिसम्बर 2013 को 709 स्थानों पर 1,115 रक्तदान कैंप लगाए गए जिनमें 61,902 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया जो कि गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।[9]

Add a Comment